Gujarat : Congress to fight election on both rajyasabha seats Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात में कांग्रेस दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, गोहिल और सोलंकी हैं उम्मीदवार

khaskhabar.com: बुधवार, 18 मार्च 2020 3:01 PM (IST)
गुजरात में कांग्रेस दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, गोहिल और सोलंकी हैं उम्मीदवार
वहीं मध्यप्रदेश में मुकुल वासनिक और हरीश रावत पहले से ही विधायकों को संभालने में जुटे हैं। ये तीनों राज्य दोनों पार्टियों के बीच विवाद के मूल में हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है, इसलिए बिना किसी चुनाव के कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार निर्विरोध जीत जाएंगे। भाजपा उच्च सदन में अपनी संख्या बरकरार रखनी चाहती है, लेकिन हरियाणा में उसने चुनाव के लिए जोर नहीं लगाया, जहां उसकी सरकार जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चल रही है। महाराष्ट्र में भी चुनाव की कोई स्थिति नहीं है, और वहां भी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे। झारखंड में कांग्रेस, भाजपा को हरा सकती है। क्योंकि वहां भाजपा को 27 वोटों की जरूरत है, लेकिन उसके पास 26 वोट हैं और पूरा खेल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसु) पर निर्भर होगा। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को भरोसा है कि पार्टी उम्मीदवार आसानी से चुनाव जीत जाएगा। बिहार की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी चुनाव की स्थिति नहीं है, जहां कांग्रेस दो सीटें जीतने के लिए तैयार है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement