Gujarat : Congress to fight election on both rajyasabha seats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात में कांग्रेस दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, गोहिल और सोलंकी हैं उम्मीदवार

khaskhabar.com: बुधवार, 18 मार्च 2020 3:01 PM (IST)
गुजरात में कांग्रेस दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, गोहिल और सोलंकी हैं उम्मीदवार
नई दिल्ली। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि वह गुजरात में पांच विधायकों के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भी दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य के कांग्रेस नेताओं और पर्यवेक्षकों बीके हरि प्रसाद व रजनी पटेल के साथ हुई बैठक में राज्य के नेताओं ने कहा कि उन्हें तकनीकी रूप से केवल एक वोट की जरूरत है और जिग्नेश मेवानी के समर्थन से उन्हें वह मिल जाएगा। पहली सीट शक्ति सिंह गोहिल और दूसरी सीट भरत सिंह सोलंकी को जाएगी। अब पूर्व मुख्यमंत्री सोलंकी के बेटे को अपनी जीत सुनिश्चित करनी है और पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके पिता की अच्छी छवि के कारण उन्हें उम्मीद से ज्यादा वोट मिल सकते हैं। पार्टी पर्यवेक्षक हरि प्रसाद ने कहा, हमें दोनों सीटों पर जीत की उम्मीद है। इस बीच, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दावा किया है कि और भी कांग्रेसी विधायक पार्टी से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। उधर, कांग्रेस ने राजस्थान में दो पर्यवेक्षकों रणदीप सिंह सुरजेवाला और टी.एस.सिंहदेव को नियुक्त किया है, जो राज्य में चुनाव की निगरानी करेंगे, जहां भाजपा ने अपने चौथे उम्मीदवार ओंकार सिंह लखावत को उतारा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement