khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 1:50 PM (IST)
मुख्यमंत्री
वीरभद्र सिंह ने संसद में विधेयक के पारित होने की सराहना करते हुए कहा कि
कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने
इस विधेयक को पेश किया था। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘कांग्रेस इस
विधेयक के पक्ष में थी। वास्तव में यूपीए सरकार के कार्यकाल में इस विधेयक
को लाया गया था।’’ राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि जीएसटी विधेयक को एकमत से
पारित करने की संभावना है। क्योंकि 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के
36 सदस्य और भाजपा के 27 विधायक हैं। चार निर्दलीय विधायक भी हैं।