Srinagar GST Council meet starts. will send out political message-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीनगर में GST काउंसिल की बैठक,तय होगा देश का टैक्स ढांचा

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 मई 2017 11:16 AM (IST)
श्रीनगर में GST काउंसिल की बैठक,तय होगा देश का टैक्स ढांचा
श्रीनगर। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर परिषद) की बेहद अहम और आखिरी बैठक गुरुवार को श्रीनगर में शुरू हो गई है। इसमें जीएसटी काउंसिल वस्तुओं और सेवाओं पर कर की दरें तय करने जा रही है। इन्हीं दरों पर 1 जुलाई के बाद पूरे देश में वस्तुओं और सेवाओं पर कर वसूला जाएगा। भारत में लोग आने वाले समय में खाना खाने पर किस दर से कर चुकाएंगे, उसका निर्धारण भी श्रीनगर में शुरू हुई जीएसटी परिषद की दो दिन की बैठक में तय होगा। श्रीनगर में जीएसटी काउंसिल बैठक के हैं विशेष राजनीतिक मायने जीएसटी काउंसिल की बैठक श्रीनगर में आयोजित करने का एक और खास मकसद भी है। इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। अक्सर पत्थरबाजी में तब्दील होते प्रदर्शनों को छोड़ दें तो श्रीनगर में गर्मी का मौसम हमेशा की तरह बेहद खुशगवार है। यहां का सुकून भरा माहौल भले ही स्थाई नहीं हो, लेकिन सत्ताधारी पीडीपी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कश्मीर की हकीकत की कई परतें हैं और इसे सिर्फ सडक़ों पर हिंसक वारदातों के आईने में नहीं देखा जा सकता है। यहां पहुंचने वाले विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्री मीटिंग से पहले हजरतबल और डल झील जैसे मोहक नजारों का दीदार कर रहे हैं। दरअसल, जीएसटी काउंसिल की मीटिंग अलगाव और हिंसा की निराशाजनक तस्वीर पर जुड़ाव एवं राष्ट्रीय सद्भाव का रंग चढ़ाने की कोशिश है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वित्त मंत्रियों का डल झील का दौरा राज्य में सामान्य हालत की बहाली की राह तकने वालों के साथ एकजुटता का संकेत बन जाए। इन मंत्रीगण ने गुलमर्ग का भी दौरा किया है। महबूबा मुफ्ती सरकार यह जताने को उतावली है कि जीएसटी पर उभरती राष्ट्रव्यापी सोच में जम्मू-कश्मीर भी पूरी तरह शामिल है। यही वजह है कि महबूबा सरकार वित्त वर्ष को जनवरी-दिसंबर करने और यूनिवर्सल बेनेफिट्स पॉलिसी की ओर कदम बढ़ा चुकी है। जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री हसीब द्राबू ने कहा, ‘जीएसटी काउंसिल की बैठक में जो समझौते होंगे, हम उन्हें ‘श्रीनगर डेक्लरेशन’ के रूप में जानेंगे। सभी वित्त मंत्री राज्य (जम्मू-कश्मीर) की क्षमता और यहां के पर्यटन स्थलों को देखकर आश्चर्यचकित हैं।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement