GST council agrees on four tax slabs of 5,12,18,28 percent Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

GST: लग्जरी कार,पान मसाला, कार्बोरेटेड पेय पर ज्यादा टैक्स

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 9:40 PM (IST)
GST: लग्जरी कार,पान मसाला, कार्बोरेटेड पेय पर ज्यादा टैक्स
सीपीआई में शामिल 53 फीसदी उत्पादों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। ज्यादा खपत वाले उत्पादों पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा। जेटली ने कहा कि सोने पर टैक्स रेट का फैसला बाद में किया जाएगा। बता दें,परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हैं। किस पर कितना कर... जिन वस्तुओं पर इस समय उत्पाद शुल्क और वैट सहित कुल 30-31 प्रतिशत कर लगता है उन पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत होगी।
आम लोगों की सामान्य उपभोग की वस्तुओं पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत होगी। जीएसटी में 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो मानक दरें होंगी।
जीएसटी के तहत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में शामिल खाद्यान्न सहित आम व्यक्तियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 50 प्रतिशत वस्तुओं पर शून्य कर लगेगा। आम आदमी के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे खाद्यान्न पर कोई टैक्स नहीं होगा।
उच्चतम दर के प्राप्त होने वाले कर से होने अतिरिक्त राजस्व आय का इस्तेमाल आवश्यक उपभोग की वस्तुओं पर कर की दर पांच प्रतिशत रखने में किया जाएगा और आम उपभोग की कुछ वस्तुओं को 18 प्रतिशत के दायरे में हस्तांतरित किया जायेगा।
लग्जरी कारों, तंबाकू, पान मसाला, कार्बोरेटेड पेय पदाथों पर उपकर लगाया जायेगा, और इसके साथ इनपर स्वच्छ उर्जा उपकर के अलावा एक और उपकर लगाया जाएगा जिससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल राज्यों को राजस्व में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिये किया जायेगा। जीएसटी लागू होने के पहले साल में राज्यों को उनके राजस्व नुकसान की भरपाई के लिये 50,000 करोड रूपए की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement