GST council agrees on four tax slabs of 5,12,18,28 percent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

GST: लग्जरी कार,पान मसाला, कार्बोरेटेड पेय पर ज्यादा टैक्स

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 08:21 AM (IST)
GST: लग्जरी कार,पान मसाला, कार्बोरेटेड पेय पर ज्यादा टैक्स
नई दिल्ली। गुरूवार को शुरू हुई जीएसटी परिषद की दो दिन की बैठक में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर)के चार स्तरीय कर ढांचे को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने यह जानकारी दी। केंद्र ने चार स्तरीय कर ढांचे 6, 12, 18 और 28 प्रतिशत का प्रस्ताव किया था। इसमें थोडे से संशोधन के बाद 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत को स्वीकार कर लिया गया। इसके अलावा सदस्य ऊंची दर को 26 के बजाय 28 प्रतिशत रखने पर सहमत हो गए हैं। अब इस कर ढांचे को संसद की मंजूरी लेनी होगी। जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जीएसटी दर पर सभी फैसले सर्वसम्मति से किए गए हैं। सरकार तय समय सीमा में जीएसटी को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 12 फीसदी और 18 फीसदी जीएसटी के स्टैंडर्ड रेट होंगे। लग्जरी कार और तंबाकू प्रोडक्ट्स पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगेगा,टैक्स के साथ सेस भी लगेगा।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement