khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 11:56 AM (IST)
जोधपुर । राजस्थान में बीजेपी शासन पूर्ण रूप से असफल हुआ है और जनता अब समझ गई है कि बीजेपी ने उनके साथ छलावा किया है यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। जोधपुर प्रवास पर आए गहलोत ने कहा की सरकार बड़ी धार्मिक बनती है लेकिन कांग्रेस शासन में प्रारंभ हुई गौ सेवा की योजना को ही बंद कर दिया गया है। ये सरकार की ओछी मानसिकता है, इस सरकार ने सिर्फ योजनाओं के नाम बदले है। गहलोत ने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी कर सरकार ने क्या साबित किया क्योंकि चुनाव में सिर्फ और सिर्फ चंदे से आते है और वो कालाधन ही होता है । मैंने तभी तो मोदी से पूछा है कि आपने कैसे धन से चुनाव लड़ा ? मोदी की मंशा अच्छी हो सकती है लेकिन उन्हें विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर काम करना चाहिए । इसके अलावा जोधपुर और राजस्थान के कई क्षेत्रों में सिर्फ ईष्र्या के चलते काम नहीं हो रहे है और आगामी चुनाव में जनता बीजेपी का हिसाब चुकता कर देगी ।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी