Group marriage helpful in ending dowry system: Dr. Subhash Garg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामूहिक विवाह दहेज प्रथा को खत्म करने में सहायकः डॉ. सुभाष गर्ग

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 10:34 PM (IST)
सामूहिक विवाह दहेज प्रथा को खत्म करने में सहायकः  डॉ. सुभाष गर्ग
भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने मंगलवार को सैनी एवं सैन समाजों के सामूहिक विवाह समारोहों में शिरकत कर नवविवाहित जोडों को भावी सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह दहेज उन्मूलन में सहायक हैं। दहेज पर खर्च की जाने वाली राशि को अपने बालक-बालिकाओं को बेहतर शिक्षा दिलाने पर व्यय करें। शहर के आरबीएम अस्पताल के पीछे कंपनी बाग कॉलोनी में महात्मा ज्योतिबा फुले माली समाज उत्थान समिति द्वारा 14 जोडों के 19वें आदर्श विवाह समारोह, किला स्थित मोहन जी मंदिर प्रांगण में श्री सैन सभा मंदिर गोपाल जी महाराज समिति द्वारा सैन समाज के 20वें आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोडों का और शिवनगर कॉलोनी स्थित सैन समाज के छात्रावास में श्री सैन महासभा विकास समिति द्वारा 9 जोडों का आदर्श विवाह कराया गया। समारोह में तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे एकजुट हों और प्रेम व भाईचारा बनाये रखें। उन्होंने समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिये आवश्यक सहयोग देने का विश्वास भी दिलाया।
सैनी समाज के सामूहिक विवाह समारोह में दयाचंद पचौरी, एडवोकेट रामगोपाल सैनी, नीरज, लक्ष्मीकांत, मुरारी लाल इसी प्रकार सैन समाज के सामुहिक विवाह समारोह में भगवान सिंह, लक्ष्मण सैन, बदन सिंह, बच्चू सिंह, सुरेश घुश्यारी समेत समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement