Group discussion program on proper disposal of solid waste and use of sewer system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठोस कचरे के सही निस्तारण व सीवर सिस्टम के उपयेग पर समूह चर्चा कार्यक्रम

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2023 9:01 PM (IST)
ठोस कचरे के सही निस्तारण व सीवर सिस्टम के उपयेग पर समूह चर्चा कार्यक्रम
जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा शहर में चल रही सीवरेज परियोजना मे आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षण अभियंता सुनील व्यास के निर्देशन में रूडिप की जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा समय समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किये जा रहे है, इसी क्रम में मंगलवार को गुलजारपुरा क्षेत्र में लक्षित समूह की बैठक हुई । सीएपीपी आरयूआईडीपी, सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं को शहर में रूडिप द्वारा करवाये जा रहे सीवरेज प्रणाली के सुद्रढिकरण कार्य के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही ठोस कचरे के निस्तारण पर चर्चा करते हुए बताया कि घरों से निकलने वाले ठोस कचरे को लोग सीवर लाईन में प्रवाहित कर देते हैं, इससे सीवर लाईने अवरूध हो जाती है जिससे गन्दा पानी सड़क पर बहने लगता है व कई तरह की बीमारियों के फैलने का कारण बनता है। उन्होंने सीवर सिस्टम के सही उपयोग के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि घर से निकलने वाले गन्दे पानी के आउटलेट पर जाली अवश्य लगायें, घर का कचरा व अपशिष्ट सीवर लाईन मे ना डालें ।
समूह चर्चा में आंगणवाडी कार्यकर्ता तमन्ना ने उपस्थित महिलाओं से छोटी छोटी बातों को ध्यान में रख शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने का आह्वाहन किया ।
कार्यक्रम में परियोजना कॅप इकाई से संतलाल सारण व धीरेन्द्र वैष्णव ने सहभागिता निभाई तथा सबीना, साईमीन जायदा व अन्य कई महिलाओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement