Advertisement
ग्रीन बिल्डिंग आने वाले समय की जरूरत

अपने स्वागत भाषण में आईजीबीसी जयपुर चैप्टर के चेयरमैन और ‘ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस 2017‘ के को-चेयर, जैमिनी उबेराॅय ने कहा कि वर्ष 2001 में मात्र 20 हजार वर्गफीट के ग्रीन फुटप्रिंट के साथ की गई शुरूआत वर्तमान में 4205 ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स तक पहुंच गई है। वर्तमान में 4.61 बिलियन वर्ग फीट में आईजीबीसी ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग के अनुसार कार्य हो रहा है। आईजीबीसी के प्रयासों से भारत सर्वाधिक रजिस्टर्ड ग्रीन बिल्डिंग फुटप्रिंट के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। आईजीबीसी चाहता है कि 2022 में जब भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे करे तब तक यहां 10 बिलियन वर्गफीट ग्रीन बिल्डिंग फुटप्रिंट हो जाए।
इससे पूर्व प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मनीषा गुलयानी और उनकी टीम द्वारा कथक की शानदार प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर राजस्थान के वन व पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर; पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड; मुख्य सचिव अशोक जैन, महापौर अशोक लाहोटी और आईजीबीसी पाॅलिसी एंड एडवोकेसी कमेटी के चेयरमैन, वी. सुरेश भी मौजूद थे। आईजीबीसी जयपुर चैप्टर के को-चेयरमैन, आनंद मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


