Grand welcome for PM Modi at the meeting place in Dadiya, Jaipur.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर के दादिया में सभास्थल पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत

khaskhabar.com: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 4:40 PM (IST)
जयपुर के दादिया में सभास्थल पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत
जयपुर । गुलाबीनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ । पीएम मोदी यहां पर परिवर्तन संकल्प यात्रा के रथ पर सवार हुए । पीएम मोदी का भाजपा के जनसैलाब के बीच रथ चला । इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के जनसैलाब हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर अभिवादन किया । आपको बता दे कि यह यात्रा प्रदेश के चारों कोनों से निकाली गई जिसमें पहली यात्रा 02 सितंबर से शुरू हुई थी पहली परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरूआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर सवाईमाधोपुर से की थी। दूसरी यात्रा डूंगरपुर-बांसवाड़ा के पवित्र आदिवासी बेणेश्वर धाम से शुरू हुई थी जिसकी शुरूआत गृहमंत्री अमित शाह ने की थी। तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरूआत रामदेवरा जैसलमेर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, रामदेवरा वह जगह है जहां गुजरात, मध्यप्रदेश पंजाब और हरियाणा सहित देशभर से लोग आते हैं इतना पवित्र स्थान है। वहीं चौथी परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरूआत हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी से हुई थी जिसको केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने रवाना किया था और ये सभी यात्राएं 9 हजार किलोमीटर से ज्यादा चली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement