Grand tableau of Bharat Solder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरत मिलाप की भव्य झांकी, नृत्‍यमुद्रा में राधा कृष्ण, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 3:55 PM (IST)
भरत मिलाप की भव्य झांकी, नृत्‍यमुद्रा में राधा कृष्ण, देखें तस्वीरें
मिर्जापुर। नगर की 750 साल प्राचीन श्री रामलीला पुरानी दशमी पंचायती चौटोला की ओर से पंचमी पर भरत मिलाप की आकर्षक झांकी निकाली गई। इसे देखने के लिए जन सैलाव उमड़ा। मध्यरात्रि से शुरू हुआ झांकी सुबह 10बजे तक नगर में भ्रमणकरता रहा। इस असवर पर राधा-कृष्ण की नृत्यमुद्रा में झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। रथ पर सवार बाबा कीनाराम, विघ्नहरण भगवान श्री गणेश, श्रीराम के कुल गुरु वशिष्ठ, राम-लक्ष्मण,सीता, रावण दरबार की झांकी देखते ही बन रहा था। रथ से आगे ऐरावत के प्रतीक दो सजिली हाथियां इनके पीछे मिर्जापुर की शान के प्रतीक अखाड़े के लठ्ठ बाज अपनी करतब दिखाते हुए चल रहे थे। हनुमान संवाद, महाकाली विकराल रूप में, भैरवजी, राम दराबार, माता दुर्गा, पार्वती, मोहिनी स्वरूप, दिव्य अवसर हो तो फिर मसानी बाबा की महाश्मशान में होली क्यों न हो और महराज श्री कृष्ण प्रिय सखा पंडित सुदामा और शेषावतार लक्ष्मण का मेघनाथ वध की झांकी सराहनीय रही। सारी रात दर्शन-पूजन चलता रहा। जिस तरफ से गुजरा वहीं लोग दर्शन पूजन करने उमड़ पड़े। विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपनी हुनर व कलाकारी का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन यह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement