Advertisement
भीलवाड़ा में 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि सभी कांवड़िए नंगे पैर यात्रा करेंगे। महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में इसमें भाग लेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा, भजन-कीर्तन और प्रसादी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हरणी महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
समिति के अध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में इस विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में संरक्षक विजयानंद झा, आनंद राय, एच.एल. बघेल, अशोक सिंह, सचिव ओम प्रकाश सिंह, हंसराज यादव, संतोष झा सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


