जालोर। जिले की पंचायतराज संस्थाओं में कार्यरत ग्राम सेवकों व लिपिकों का बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। सोमवार को तबादलों की सूची जारी की गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने 63 ग्रामसेवकों व 15 लिपिकों का बड़ा फेरबदल किया है। जिले में 63 ग्रामसेवकों को इधर-उधर किया है। साथ ही 15 लिपिकों के भी तबादले किए गए हैं। आपको बता दें दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर विकास अधिकारियों के तबादले किए हैं।