Gram Sabha meeting completed under Panchayat Hamari Yojana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘हमारी पंचायत हमारी योजना’ के तहत ग्राम सभा बैठक सम्पन्न

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 नवम्बर 2019 5:37 PM (IST)
‘हमारी पंचायत हमारी योजना’ के तहत ग्राम सभा बैठक सम्पन्न
धर्मशाला। हमारी पंचायत हमारी योजना’’ के तहत ग्राम सभा मंदल की बैठक आज संपन्न हुई। पंचायत निरीक्षक अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘हमारी पंचायत हमारी योजना’’(जीपीडीपी) के अन्तर्गत ग्राम सभा मंदल की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित सभी ने अपने विभागों में चल रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम सभा द्वारा वर्ष 2020-21 का शैल्फ बनाया गया। इस मौके पर पंचायत निरीक्षक, समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी धर्मशाला, डॉक्टर आयुर्वेदिक, उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement