Governor will visit three districts in two days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल दो दिन में तीन जिलों का दौरा करेंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 1:54 PM (IST)
राज्यपाल दो दिन में तीन जिलों का दौरा करेंगे
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार 27 व 28 सितम्बर को बांसवाड़ा, उदयपुर और सिरोही जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्यपाल मिश्र 27 सितम्बर को सुबह 11 बजे बांसवाड़ा पहुंचेंगे, जहां त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। राज्यपाल मिश्र दोपहर 12 बजे बांसवाड़ा के जनजाति क्षेत्र के गांव सागेता में जनजाति विकास के कार्याें को देखेंगे। राज्यपाल मिश्र बांसवाड़ा से रवाना होकर 27 सितम्बर को ही दोपहर दो बजे उदयपुर पहुँचेंगे। उदयपुर में राज्यपाल मिश्र सर्किट हाउस में जनजाति क्षेत्र विकास और पष्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के अधिकारियों की बैठक लेंगे। राज्यपाल मिश्र 28 सितम्बर को प्रातः 10 बजे सिरोही जिले के आबू रोड में स्थित शांति वन में आध्यात्मिकता द्वारा एकता, शांति और समृद्धि विषय पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। राज्यपाल मिश्र 28 सितम्बर को दोपहर में जयपुर लौट आयेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement