Governor Prokkptan be awarded to players Solanki-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 3:14 PM (IST)
राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित
पंचकूला । स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है, स्वस्थ मन की प्राप्ति के लिए हमें खेलों से जुडऩा होगा तभी हम जीवन में आगे बढ़ सकेंगे और राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाने में सक्षम होंगे। ये बात हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने गुरुवार को सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय के सभागार में स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी द्वारा आयोजित खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह कही। उन्होंने कहा कि स्पोर्टस सोसायटी 2010 से ग्रामीण क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सोसायटी के चेयरमैन एवं पंचकूला के विधायक के नेतृत्व में सहरानीय कार्य कर रही है और इस दिशा में सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को उभाारने में सोसायटी हर वर्ष किसी न किसी गांव का चयन करके वहां पर कबड्डी, बॉलीवाल, खो-खो व रस्सा कस्सी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर स्पोर्टस प्रमोशन सोसायटी के चेयरमैन व राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता ने सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि जब से राज्यपाल ने प्रदेश की बागडोर संभाली है तब से प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को 21 हजार, 15 हजार व 11 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ साथ राज्य स्तर की टीम विजेता को क्रमश: 5100, 2100 तथा 1500 रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाती है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement