Advertisement
राज्यपाल कलराज मिश्र ने यूएन प्रतिनिधिमंडल का राजभवन में किया अभिनंदन

यूएन जनरल असेंबली के भारत स्थित प्रेजिडेंट ने राजस्थान को भारत का महान राज्य बताया। उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति और आत्मीयता से भरी परंपराओं और लोगों की मैं सराहना करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम और भारत में यही बड़ा अंतर है कि दोनों में ही निरंतर विकास हुआ है परंतु भारत ने मानवता के मूल्यों में विश्वास रखते सद्भाव की संस्कृति की जो प्रगति की है, वह अद्वितीय है। उन्होंने भारत में लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा और जीवन मूल्यों की भी सराहना की तथा कहा कि भारत में चुनाव के जरिए जिस तरह से आम जन से ही प्रतिनिधि चुनकर देष का और राज्य का नेतृत्व करते हैं, वह विष्वभर में उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के संविधान प्रमुख राज्यपाल के यहां राजभवन में आना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि आज ही उन्होंने जयपुर का आमेर महल, सिटी पैलेस और दूसरे स्थानों को देखा है और यहां की संस्कृति से वह अभिभूत हैं। राजस्थान के गौरवमयी इतिहास, किले महलों के स्थापत्य सौंदर्य और लोगों की सराहना करते उन्होंने कहा कि जयपुर ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मैं अगली बार फिर से यहां आएंगे तो पूरे एक महीने परिवार सहित रुकूंगा।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में यूएन प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों की वैश्विक दृष्टि से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राजस्थान की पारम्परिक कला-संस्कृति से संबद्ध स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव दिनेश कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने यूएन प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए राजभवन में उनका स्वागत किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


