Governor Kalraj Mishra gets first dose of Kovid-19 vaccine -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल कलराज मिश्र ने लगवाई कोविड-19 टीके की पहली खुराक

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मार्च 2021 2:06 PM (IST)
राज्यपाल कलराज मिश्र ने लगवाई कोविड-19 टीके की पहली खुराक
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को यहां राजभवन में कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाई । राज्यपाल मिश्र ने टीका लगवाने के बाद अल्प समय में ही संपूर्ण मानकों एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सफलतापूर्वक टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपील की है कि कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए चरणबद्ध रूप में निर्धारित पात्र व्यक्ति बगैर किसी संकोच तय समय पर टीके की दोनों खुराक लगवाएं। उन्होंने कहा कि टीके की पहली खुराक लगने के बाद भी असावधानी नहीं बरतें तथा दो गज दूरी, मास्क और सेनिटाइजेशन का पालन करें। राज्यपाल मिश्र को टीका एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी की देख-रेख में लगाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement