Advertisement
शहीद के जन्मदिन पर बोले राज्यपाल कल्याण सिंह, जब तक सूरज चांद रहेगा-उधम सिंह तेरा नाम रहेगा

सोलंकी ने कहा कि भारत का सही व्यक्ति वही है जो ठान लेता है वो करके दिखाता है, उधम सिंह भी ऐसे महान वीर शहीदों में से एक थे। उन्होंने देश की आन-बान-शान की खातिर बचपन में अंग्रेजों से बदला लेने की जो प्रतिज्ञा की थी उसे पूरा करके दिखाया।
राज्यपाल ने शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि पुरूषों के साथ महिलाओं की उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि हम भारतीय अपने शहीदों से कितना लगाव रखते हैं। इतनी बड़ी भीड़ की उपस्थिति के लिए मंत्री कर्णदेव काम्बोज वह हरियाणा काम्बोज महासभा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में इस प्रकार के कार्यक्रमों की जरूरत है ताकि शहीदों को याद करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके। हरियाणा काम्बोज महासभा की मांग पर कुरूक्षेत्र में निर्माणाधीन काम्बोज धर्मशाला के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की, तथा महासभा के पदाधिकारियों को सुझाव दिया कि कुरूक्षेत्र की धर्मशाला में यदि शहीद उधम सिंह के जीवन पर आधारित संग्रहालय बनाया जाए तो बेहतर होगा, फिर भी यदि संग्रहालय के लिए केडीबी के पास अलग जगह उपलब्ध होगी तो उसका अध्ययन करवाएंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि खुशनसीब होते हैं वो लोग जिनका खून देश के काम आता है। देश के लिए कुर्बान होने वालों में ऐसे ही महान वीर देशभक्त व क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह भी एक हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



