Governor and Chief Minister condoles mourning over Manohar Parrikar death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने मनोहर पर्रिकर के देहांत पर जताया शोक

khaskhabar.com: सोमवार, 18 मार्च 2019 7:31 PM (IST)
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने मनोहर पर्रिकर के देहांत पर जताया शोक
शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मनोहर पर्रिकर एक ईमानदार राजनीतिज्ञ थे और उनके देश के प्रति दिये गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सेवा करते हुए कम आयु में उनका देहांत हो गया। जयराम ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा कि मनोहर पर्रिकर महान व्यक्तित्व थे। वह चार बार मुख्यमंत्री बने तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी उनके प्रति आदर का भाव रखते थे। वह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और समर्पण का जीवंत उदाहरण थे। देश के रक्षा मंत्री के नाते तथा गोवा की प्रगति के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement