Government workers bank accounts soon Khulwayegi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल्द ही मजदूरों के बैंक खाते खुलवायेगी सरकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 10:25 AM (IST)
जल्द ही मजदूरों के बैंक खाते खुलवायेगी सरकार
गुरुग्राम। जिला गुरुग्राम में संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बैंक खाते खुलवाने के लिए जिला प्रशासन और बैंकों द्वारा 19 से 24 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर अलग अलग बैेंको द्वारा उन श्रमिकों के खाते खोले जाएंगे जिनके अभी तक बैंकों में खाते नही हैं। इस अभियान के लिए आज रूपरेखा तैयार की गई है जिसके अनुसार औद्योगिक एसोसिएशनों से उप-श्रम आयुक्त तथा बैंको से अग्रणी जिला प्रबंधक तालमेल करेंगे। गुरुग्राम में दो उप-श्रम आयुक्त अशोक नैन तथा राजेंद्र सैनी को औद्योगिक एसोसिएशनों, औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत संगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा विभिन्न लेबर चौकों पर खड़े होने वाले असंगठित श्रमिकों के खाते खोलने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में औद्योगिक एसोसिएशन और उद्योग क्षेत्रों जैसे आईएमटी मानेसर, उद्योग विहार, सैक्टर- 37 उद्योग क्षेत्र, दौलताबाद और लक्ष्मण विहार में लगी औद्योगिक ईकाइयों तथा उनसे संबद्ध बैंको से अग्रणी जिला प्रबंधक के माध्यम से तालमेल करेंगे। इसके बाद औद्योगिक इकाइयों में ही जाकर बैंक के अधिकारी खाते खोलने के लिए शिविर लगाएंगे।
इस अभियान में शहर के लेबर चौक जैसें भुतेश्वर मंदिर चौक, सैक्टर-4/5 चौक, सिकंदरपुर ब्रिस्टल चौक और सैक्टर-22/23 चौक पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक आर सी नायक ने बताया कि जिन व्यक्तियों के पास आयकर विभाग द्वारा जारी पैन कार्ड है वे अपना बचत खाता खुलवा सकते है और उन्हें पैन नंबर और आधार नंबर की प्रति देनी होगी। जिन व्यक्तियों के पास पैन कार्ड नहंी है वे प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैंक में अपना खाता खुलवा सकते है।
उसके लिए फैक्ट्री मालिकों को अपने लैटर हैड पर श्रमिकों के नाम उनके स्थानीय पते के साथ देने होंगे और श्रमिक की फोटो तथा हस्ताक्षरों को भी सत्यापित करना होगा। उन्होंने कहा कि जन-धन खाते के लिए आवेदन लेने के साथ-साथ उन श्रमिकों के पैन नंबर तथा आधार बनवाने के आवेदन भी लिए जाने बेहतर रहेंगे, जिससे कि उनके पैन कार्ड और आधार बनवाने में मदद होगी। श्री नायक ने बताया कि विकास सदन की पहली मंजिल पर आधार एनरोलमेंट का कार्य किया जा रहा है।
कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement