Government to stop the suffering farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों को पीड़ा देना बंद करे सरकार

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 8:48 PM (IST)
किसानों को पीड़ा देना बंद करे सरकार
बाड़मेर। राजस्थान भाजपा सरकार की ओर से बढ़ाई गई बिजली की दरों के खिलाफ सेड़वा,चौहटन में किसानों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरने में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग बाड़मेर जिला अध्यक्ष डॉ मेघाराम गढ़वीर ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार अपनी भ्रष्ट नीतियों और किसान विरोधी कार्यों से हमेशा किसानों को आंदोलन के लिए विवश करती रहती है। सरकार,किसान को अपनी ताकत दिखाने पर मजबूर ना करे क्योंकि भारत किसान संपन्न देश है यहां की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, सरकार अगर किसान विरोधी कार्य करती है, तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी इस बात का इतिहास गवाह है। सरकार को किसान विरोधी फैसले को वापस लेना ही होगा और बिजली की दरों को बढ़ाने की बजाए कम करना पड़ेगा अन्यथा हम सब किसानों के नेतृत्व में महापड़ाव डालेंगे और सरकार को बिजली की दर को कम करने के लिए विवश कर देंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement