Government tax of 5 per cent to return-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टैक्स में से 5 फीसदी वापस करे सरकार

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 5:47 PM (IST)
टैक्स में से 5 फीसदी वापस करे सरकार
सिरसा। हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने सिरसा में प्रेस वार्ता कर बताया कि अग्रोहा धाम में वैश्य समाज की ओर से 16 अक्टूबर को एक मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि के तोर पर शिरकत करेंगे। इस मेले का उद्देश्य वैश्य समाज में चेतना लाना है | वही बजरंग दास गर्ग ने व्यापारियो के उत्थान के लिए कुछ मांगे भी रखी। गर्ग ने कहा कि वयापारी देश और प्रदेश की तरक्की में सहयोग करता है सरकार को भी वयापारी के हित में काम करना चाहिए , गर्ग ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार व्यपारियो के लिए राहत कोष बनाने का काम करे वही सस्ती ब्याज दरों पर लोन मुहैया करवाये | साथ ही गर्ग ने सरकार व्यापारियों द्धारा भरे गए टैक्स में से 5 प्रतिशत राशि व्यापारी को प्रोत्साहन के रूप में वापिस करे ताकि व्यापारी ईमानदारी से सरकार को ज्यादा टैक्स दे ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement