khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 08:20 AM (IST)
पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस निर्णय से आम जनता पर पडऩे वाले
विपरीत प्रभाव को बिना सोचे-विचारे लागू कर जनता के लिए आर्थिक संकट
उत्पन्न कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रधानमंत्री 50 दिन का समय
मांग रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले सात दिनों में लोग खाने-पीने की
चीजों के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। सरकार ने सबसे ज्यादा किसानों,
गरीबों, ग्रामीणों, महिलाओं व मध्यम वर्गीय लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी
है।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरेंयह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट