Government should prepare and implement the rules of RTH Act soon: Jan Swasthya Abhiyan Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RTH Act के नियमों को जल्द तैयार करके लागू करे सरकार : जन स्वास्थ्य अभियान राजस्थान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2023 6:13 PM (IST)
RTH Act के नियमों को जल्द तैयार करके लागू करे सरकार : जन स्वास्थ्य अभियान राजस्थान
जयपुर। राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार अधिनियम 2022 विधानसभा में पारित कर राजस्थान ऐसा कानून लाने वाला देश का पहला राज्य बन गया था। इस कानून को लाने में राज्य के स्वयं सेवी संगठनों और विशेषकर जन स्वास्थ्य अभियान राजस्थान की अहम भूमिका रही थी। देशभर के जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस कानून को सरकार प्रभावी रूप से लागू करती है तो यह राज्य की जन स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ कर लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को बढ़ाने व आमजन के उपचार में अपनी जेब से होने वाले व्यय को कम करने में अत्यंत कारगर साबित हो सकता है। निराशा की बात ये है कि इस कानून को आए 9 माह बीतने के बाद भी अभी तक न तो इस कानून के नियम बन पाए हैं और ना ही यह कानून लागू हो पाया है। पूर्व सरकार द्वारा नियमों को तैयार करने के लिए जुलाई 2023 में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीरी साइंस के निदेशक डॉ. एस.के. सरीन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन तो किया गया था। किन्तु, नियम अब तक तैयार नहीं हो पाए हैं।
अब राज्य में सरकार बदलने के साथ इस कानून के भविष्य को लेकर कई तरह कि आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। ऐसे में जन स्वास्थ्य अभियान राजस्थान (JSA राजस्थान) से जुड़े राज्य भर के 70 से अधिक संस्थाओं व संगठनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन में इस कानून के नियम बनाने और अधिसूचना में देरी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें इस कानून को जल्द से जल्द लागू करने कि मांग की है।
अभियान का मानना है कि नियमों के गठन और उनके लागू होने में हो रहे लम्बे विलम्ब के कारण आमजन को इस कानून के तहत जो लाभ मिलने चाहिए थे उनसे वो वंचित रह रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाएँ ग्रहण करने में उन्हें कई प्रकार कि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो कि उक्त कानून के अंतर्गत उल्लेखित सरकार के विभिन्न दायित्वों और रोगी अधिकारों कि स्पष्ट रूप से अवहेलना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement