Government is hell-bent on closing grain markets instead of purchasing mustard from commission agents: Bajrang Garg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरसों खरीद आढ़तियों से ना करके अनाज मंडियां बंद करने पर तुली हुई है सरकार : बजरंग गर्ग

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 मार्च 2024 1:28 PM (IST)
सरसों खरीद आढ़तियों से ना करके अनाज मंडियां बंद करने पर तुली हुई है सरकार : बजरंग गर्ग
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने अपने अनाज मंडियों के दौरे के उपरांत कहाकि सरसों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने से किसान व आढ़तियों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार ने पहले गेहूं व धान पर आढ़तियों की आढ़त कम करने का काम किया। अब सरकार सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करके मंडियों को बंद करने पर तुली हुई है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करके आढ़त खत्म करने के विरोध में व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। सरकार को सरसों व हर अनाज की खरीद पर आढ़तियों के माध्यम से करके 2.5 प्रतिशत पूरी आढ़त आढ़तियों को देनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा है कि इस बार 14.28 लाख टन तक सरसों मंडियों में आनी है मगर केंद्र सरकार ने सिर्फ 3.25 लाख टन खरीदने की मंजूरी दी है इससे साफ सिद्ध होता है कि सरकार सिर्फ एमएसपी पर लगभग 22 प्रतिशत ही सरसों खरीद करेगी। सरसों की एमएसपी 5650 की है। सरकार द्वारा सरसों की खरीद ना करने से किसान अपनी सरसों 4500 से लेकर 5000 रुपए प्रति क्विंटल तक बेचकर 650 रुपए से 1000 रुपए प्रति क्विंटल तक नुकसान उठा रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार व्यापारी, किसान व मजदूर विरोधी सरकार है। सरकार बार-बार किसानों व आढ़तियों के विरोध में फैसले लेकर किसान व आढ़तियों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
सरकार ने गेहूं खरीद पर आढ़तियों को 9 रूपए 99 पैसे व धान खरीद पर 9 रूपए 19 पैसे कमीशन कम देकर ज्यादति करने का काम किया है। जिसके कारण आढ़तियों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार बड़ी-बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अनाज मंडियां बंद करने पर तुली हुई है।
सरकार अनाज, सब्जी व फलों के व्यापार पर बड़ी-बड़ी कंपनियों का कब्जा करवाना चाहती है ताकि छोटे से लेकर बड़े व्यापार पर बड़ी-बड़ी कंपनियों का कब्जा हो जाए जो देश के लिए बहुत ज्यादा घातक है। ऐसा किसी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement