कैथल। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को कम्प्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 60 विद्यार्थियों ने अपने अपने वैज्ञानिक मॉडल, कम्प्यूटर प्रोग्राम और प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल बेदी ने इसका शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास और उनकी मेहनत की प्रशंसा भी की। अब इस प्रदर्शनी में चयनित एक मॉडल को अन्तर जिला प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। जो जींद में होनी है।