Government apology for insulting women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं को अपमानित करने के लिए माफी मांगे राज्य सरकार:खाचरियावास

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 9:57 PM (IST)
महिलाओं को अपमानित करने के लिए माफी मांगे राज्य सरकार:खाचरियावास
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास ने मुख्यमंत्री निवास के सामने सिविल लाईन्स में महिलाओं का अपमान करने वाले पोस्टर गमलों पर से हटाकर राज्य सरकार से मांग की है कि राजस्थान में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं का इतना बड़ा अपमान किया जाना, महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचता है। खाचरियावास ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ महिला मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के सामने सिविल लाईन्स के मुख्य रास्ते पर सार्वजनिक रूप से राज्य सरकार द्वारा सुन्दरता के नाम पर महिलाओं को अद्र्धनग्न दिखाते हुए बैल के साथ हल में जोतकर उनका अपमान किया गया है। इस देश में महिलाओं ने समाज को दिशा दी है । राजस्थान प्रदेश भक्त शिरोमणी मीरा बाई और बलिदान की प्रतीक पन्नाधाय की धरती है, यह वीर और विरांगनाओं की धरती है। यहां की मां, बहन और बेटियों ने हमेशा समाज को दिशा देने का काम किया है ऐसे में राज्य सरकार को प्रदेश और देश की जनता से महिलाओं के अपमान के लिए माफी मांगते हुए दोषी लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करनी चाहिए । खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार को महिलाओं को अपमान करने वाले सभी पोस्टर प्रदेश भर से हटाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में महिलाओं को अपमान करने वाले पोस्टर हटायेगी। सरकार की जिम्मेवारी बनती है सरकार ने जो महिलाओं को अपमानित करने वाले पोस्टर लगाये है उन्हें तुरन्त प्रभाव से हटाये, प्रदेश की जनता से माफी मांगे तथा दोषी लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करें।

[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement