Government and administration are completely responsible for Kanina accident – Dr Sushil Indora-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कनीना हादसे के लिए पूरी तरह सरकार व प्रशासन जिम्मेदार- डॉ सुशील इंदौरा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 6:10 PM (IST)
कनीना हादसे के लिए पूरी तरह सरकार व प्रशासन जिम्मेदार- डॉ सुशील इंदौरा
सिरसा। महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में बुधवार की सुबह निजी स्कूल की बस पलटने से हुए हादसे में 6 बच्चों की मौत पर पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ सुशील इंदौरा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगवान से प्रार्थना करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि पवित्र आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। वहीं इस हादसे के लिए पूर्व सांसद ने सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कटघरे में खड़ा किया है। डॉ इंदौरा ने कहा कि छुट्टी के बावजूद भी स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को स्कूल में क्यों बुलाया गया ? उन्होंने कहा कि सरकार जहां सरकारी स्कूलों को बंद कर निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाना चाहती है, वहीं अधिकारी भी सरकार के नक्शे कदम पर चलकर इन निजी स्कूलों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि बहुत से ऐसे स्कूल हैं जो बिना मान्यता के नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हैं, जहां भावी भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस प्रकार के हादसे सरकार व प्रशासन की लापरवाही की ही देन है, क्योंकि सरकार अगर शिक्षा के प्रति गंभीर होती तो वो निजी स्कूलों को बढ़ावा देने की बजाय सरकारी स्कूलों में बेहतर व्यवस्थाएं करवाती, जिससे कि अभिभावकों को अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने पर मजबूर न होना पड़ता। डा. इंदौरा ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी के कारण जहां अभिभावक आर्थिक रूप से पीडि़त हो रहे हैं, वहीं बच्चों की सुरक्षा की भी कोई गारंटी नहीं है। कब हादसा हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार व प्रशासन की ओर से इस प्रकार के हादसों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जाते और जब तक कदम उठाते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। सीधे तौर पर इस हादसे के लिए सरकार ही जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement