नई दिल्ली। ताजा जानकारी के मुताबिक सरकार दो एक्सप्रेस वे परियोजनाओं को जल्द शुरू करने की घोषणा करेगी। ये परियोजनाएं हैं-दिल्ली-अमृतसर-कटरा और दिल्ली से जयपुर। इन परियोजनाओं से राष्ट्रीय राजधानी से कटरा और जयपुर की यात्रा समय में रिकार्ड कमी आएगी। सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन दो नई परियोजनाओं को सैद्धान्तिक मंजूरी मिल गइ है।