got new life to Birbal of Bharatpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

और भरतपुर के बीरबल को मिल गई नई जिंदगी

khaskhabar.com: बुधवार, 07 जून 2017 4:41 PM (IST)
और भरतपुर के बीरबल को मिल गई नई जिंदगी
जयपुर/भरतपुर । भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलने वाला निशुल्क इलाज भरतपुर जिले के हेलक दरवाजा कुम्हेर निवासी बीरबल पुत्र करणसिंह के लिए वरदान साबित हुआ। उनके परिजनों की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है। उनका कहना है इस योजना से हमारे परिवार को फिर से नई जिंदगी मिली है। बीरबल का कहना है कि वह गांव में मजदूरी कर अपने परिवार पालन पोषण करता है, लेकिन कुछ महीनों से तबीयत ज्यादा खराब होने पर हॉस्पिटल में दिखाया तो पता चला कि पित्त की थैली का ऑपरेशन होना है। वह आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इलाज का खर्चा उठाने में असमर्थ था। मजदूरी नहीं कर पाने के कारण परिवार के पालन पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भामाशाह योजना के तहत इलाज फ्री होने का पता चला तो एक निजी हॉस्पिटल में संपर्क किया। अस्पताल मेें भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उसका निशुल्क उपचार शुरू कर दिया और पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया गया। अब उसकी तबीयत में सुधार है। बीरबल ने कहा कि उसके पास इलाज कराने के लिए इतने पैसों का इंतजाम करना दूर की बात थी। सरकार की यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे हम जैसे गरीब लोगों का भला हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement