Got guidance from Prime Minister Modi on election and organisational issues: Baroli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी से चुनाव और संगठनात्मक विषयों पर मिला मार्गदर्शन : बड़ौली

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जुलाई 2024 5:14 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी से चुनाव और संगठनात्मक विषयों पर मिला मार्गदर्शन : बड़ौली
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। बड़ौली ने पुष्प गुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा मुलाकात हुई। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के राजनीतिक हालातों और संगठनात्मक विषयों पर भी बड़ौली की चर्चा हुई। अध्यक्ष बनने के बाद मोहन लाल बड़ौली की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली काफी उत्साह और उर्जा से भरे दिखाई दिए। बड़ौली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से भेंट कर आगामी विधानसभा चुनाव एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। बड़ौली ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता से मिलना सदैव ही प्रेरणादायक होता है। बड़ौली ने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बनाया हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली और जनसेवा से प्रदेश के लोग खुश हैं। सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का तेजी से विकास हो रहा है और जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। बड़ौली ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता समर्पित है तथा जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, इसलिए पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की जीत निश्चित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement