Google to pay 200000 dollar in hunt for Android bugs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंड्रायड में बग ढूंढने वाले को गूगल अब देगा 2 लाख डॉलर का इनाम

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 07:45 AM (IST)
एंड्रायड में बग ढूंढने वाले को गूगल अब देगा 2 लाख डॉलर का इनाम
न्यूयॉर्क। जूडी नाम के मालवेयर से 3.65 करोड़ एंड्रायड फोन के प्रभावित होने के एक दिन बाद ही गूगल ने एंड्रायड ओएस में बग ढूंढने वाले को दिए जाने वाले इनाम को बढ़ाकर 2 लाख डॉलर कर दिया है। साइबर सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट के मुताबिक, प्ले स्टोर से दर्जनों मालवेयर एप 45 लाख से 1.85 करोड़ बार तक डाउनलोड किए गए। इनमें से कई मालवेयर एप तो कई सालों से प्ले स्टोर पर हैं। प्रौद्योगिकी वेबसाइट एक्सट्रीमटेक डॉट कॉम की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल में मालवेयर और सुरक्षा उल्लंघन की ज्यादातर घटनाएं पुराने ओएस बिल्ड वाले फोन में पाई गई है। एंड्रायड के नवीनतम संस्करण सुरक्षित हैं, खतरा उन ऑपरेटिंग सिस्टम्स को है जिसे गूगल ने सालों पहले विकसित किया था। इसलिए अभी तक गूगल के नए एंड्रायड में कोई भी बग ढूंढकर इनाम पाने में सक्षम नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement