Google marks Fathers Day through special doodle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फादर्स डे पर गूगल का खास डूडल

khaskhabar.com: रविवार, 18 जून 2017 2:47 PM (IST)
फादर्स डे पर गूगल का खास डूडल
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने फादर्स डे के मौके पर खास डूडल बना इस दिन को और भी खास कर दिया है। विशेष कैक्टस डूडल के जरिए पिताओं को याद किया गया है। पिता के व्यक्तित्व को बयां करने के लिए कैक्टस का चुनाव किया गया है, क्योंकि कैक्टस मुश्किल परिस्थितियों में भी टिका रहता है। वह सख्त भी होता है और बाहरी खतरे से सुरक्षा के लिए उसमें कांटे होते हैं। डूडल ने छह तस्वीरों के जरिेए पिता और बच्चे के प्यार को दर्शाया है कि किस तरह कैक्टस पिता अपने बच्चे की उम्र के अलग-अलग पड़ाव में उसकी देखरेख करते हैं। इन तस्वीरों में पिता अपने बच्चे को कई चीजें सिखाते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में पिता बच्चे के बाल संवार रहे हैं तो दूसरी में उसके साथ खेल रहे हैं और एक अन्य में उसे नहला रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement