good people who left AAP will return: kejriwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AAP छोड चुके लोग लौटेंगे:केजरीवाल

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 6:13 PM (IST)
AAP छोड चुके लोग लौटेंगे:केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) को छो़डने वाले लोग जल्द ही वापस पार्टी में लौटेंगे। आप ने आईएएनएस से कहा,जब लोग पार्टी छोडते हैं तो हमेशा अफसोस होता है। उन्होंने कहा,मैंने हमेशा से कहा है कि जो लोग मतभेदों के कारण हमें छोड कर चले गए हैं, मुझे आशा है कि भविष्य में वे वापस लौटेंगे। लेकिन केजरीवाल ने किसी का नाम लेने से इंकार कर दिया। आप छोड चुके लोगों में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण शामिल हैं, जिन्होंने अपनी नई पार्टी स्वराज इंडिया बना ली है, और यह पार्टी दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड रही है। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रविवार को होना है। आप छोड चुके कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement