Good news for workers, now at Rs 120 Lifetime Medical Facilities Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रमिकों के लिए खुश खबरी, अब 120 रूपए में लाइफ टाइम मेडिकल सुविधाएं

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 3:37 PM (IST)
श्रमिकों के लिए खुश खबरी, अब 120 रूपए में लाइफ टाइम मेडिकल सुविधाएं
सेमिनार में उपस्थित ईएसआई सेक्टर 9 अस्पताल के एसएस डाक्टर कायम सिंह ने बताया कि गुडग़ांव में ईएसआई की तरफ से 12 डिस्पेंसरियां श्रमिकों को मेडिकल सुविधाए दे रही है। जो सुविधाए ईएसआई के पास नही है उन सुविधाओं के लिए प्राईवेट अस्पतलाओं को जोड़ा गया है। उन्होने बताया कि ईएसआई के अस्पतालों में 24 घंटे ईमरजेंसी की सुविधा मुहैया करवाई हुई है। इंडस्ट्रीयल डेवलपैमेंट एसोसिएशन सेक्टर 37 के महासचिव दीपक मैनी ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए ईएसआई के अधिकारियों को कहा कि सेक्टर 37 उद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई की डिस्पेंशरी स्थापित की जाए व इसके साथ-साथ रात के समय गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। मैनी ने ईएसआई के अधिकारियों को कहा कि उनके अस्पतालों में मेय आई हेल्प यू डेस्क को स्थापित नही किया गया है जिससे मरीज श्रमिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर मुख्य अतिथि डीके मिश्रा ने उपरोक्त सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याएं तुरंत प्रभाव से निपटा दी जाएगी। सेमिनार का संचालन करते हुए लेबर लॉ एडवाईजरस एसोसिएशन के संयोजक आरएल शर्मा एडवोकेट कहा कि ईएसआई अस्पतालों में अच्छे व्यवहार की बहुत आवश्यकता है। शर्मा ने कहा कि यदि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तो उन्हें कम से कम उपचार की आवश्यका होती है।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement