Advertisement
भाद्रपद पूर्णिमा पर गोगाजी गोगामेड़ी मेले का हुआ समापन, इस बार आय में 1 करोड़ रुपए की वृद्धि

देवस्थान सहायक आयुक्त ओमप्रकाश के मुताबिक, रैन बसेरों में विश्व मानव रूहानी केंद्र की ओर से निःशुल्क चिकित्सालय संचालित किया गया, जिसमें लगभग 20 हजार मरीजों का इलाज किया गया और दवाइयां भी वितरित की गईं। उल्लेखनीय है कि मेले में एक भी गंभीर चिकित्सकीय हादसा दर्ज नहीं हुआ। रैन बसेरों के सामने श्रद्धालुओं के लिए भंडारों की भी व्यवस्था की गई।
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की पहल पर श्री गोगाजी मंदिर के लिए एक अधिकृत वेबसाइट विकसित की गई, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को मेले से जुड़ी जानकारी व लाइव दर्शन उपलब्ध हुए। श्रद्धालुओं के लिए मेला परिचय पुस्तिका छपवाकर वितरित की गई और हेल्पलाइन भी जारी की गई। इस बार मेले में प्रतिदिन लेजर एंड साउंड शो का आयोजन कर श्रद्धालुओं को आकर्षित किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


