Godara inspected the smartphone distribution camp, distributed smartphones to the beneficiaries-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोदारा ने किया स्मार्टफोन वितरण शिविर का निरीक्षण, लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 9:07 PM (IST)
गोदारा ने किया स्मार्टफोन वितरण शिविर का निरीक्षण, लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन
हनुमानगढ़। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आमजन में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। योजना के तहत शुक्रवार को भी स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन में संचालित हो रहे शिविर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाए जांची। इस दौरान उनको शिविर इंचार्ज ने शिविर का निरीक्षण करवाया । राज्य मंत्री गोदारा ने प्रत्येक डेस्क पर जाकर स्मार्टफोन वितरण की प्रक्रिया को समझा तथा लाभार्थियों से योजना का फीडबैक लिया । गोदारा ने इस अवसर पर बुजुर्ग महिलाए हुस्ना बानो, मंजू, साधना को स्मार्टफोन भी वितरित किए । गोदारा ने इस अवसर पर लाभार्थियों से बातचीत की तथा उन्होंने लाभार्थियों को बताया कि राज्य सरकार ने ना केवल बच्चों के ऑनलाइन पढ़ाई के मकसद को पंख दिए है बल्कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना अंतर्गत निशुल्क राशन किट, 100 यूनिट तक घेरलू बिजली फ्री, 25 लाख तक चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख तक चिरंजीव दुर्घटना बीमा के माध्यम से आमजन को राहत भी दी है। गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में जनकल्याण का कार्य करते हुए बहुत सी फ्लैगशिप योजनाए संचालित की है जिसका आमजन फायदा उठा रहा है । प्रदेश के आमजन को महंगाई से राहत देने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई फ्लैगशिप योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है । इस अवसर पर उनके साथ जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक तरुण विजय, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल, देवीलाल मटोरिया, पार्षद सुभाष बिश्नोई उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement