पणजी। गोवा में 15 साल की ब्रिटिश लडकी स्कारलेट कीलिंग की मौत के मामले
में दोनों आरोपी बरी हो गए हैं। आठ साल पुराने इस मामले में गोवा की
जुवेनाइल कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। मामले में दो स्थानीय युवाओं
सैमसन डिसूजा तथा प्लैसिडो कार्वाल्हो पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने
लडकी को नशीला पदार्थ दिया और अंजुना तट पर मरने के लिए छोड दिया।