GM inspect the cant railway station, flaws of displeasure-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएम ने छावनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, खामियों पर नाराजगी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 2:16 PM (IST)
जीएम ने छावनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, खामियों पर  नाराजगी
अंबाला। उत्तर रेलवे के जीएम आर के कुलश्रेष्ठ ने शुक्रवार को अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआरएम दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इससे पूर्व जीएम को आरपीएफ की ओर से सलामी दी गई। इस मौके पर जीएम कुलश्रेष्ठ ने रेलवे अधिकारियों के साथ केंट स्टेशन की कैंटीन, ऊपर गामी ब्रिज, स्वचालित सीढिय़ों, बुकिंग सेंटर आदि जगहों का निरीक्षण भी किया। जीएम ने माना कि इस दौरान पाई गई कुछ खामियों को अधिकारियों की बैठक में हल करने का आदेश देंगे। इस मौके पर मीडिया के ज्यादातर सवालीं का जवाब जीएम की जगह डीआरएम ही दे रहे थे। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा, कम विजिबिल्टी वाले कैमरों को बदलने, स्टेशन के अन्य प्लेटफार्म पर सुलभ शौचालयों की समस्या, वाटर वेंडिंग मशीन की कमी, सफाई समस्या के सवालों का जवाब डीआरएम टालते दिखाई दिए।

[@ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement