global investors summit: India development is possible only by the development of North-East PM Modi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट: पूर्वोत्तर के विकास से ही भारत का विकास संभव-पीएम मोदी

khaskhabar.com: शनिवार, 03 फ़रवरी 2018 2:04 PM (IST)
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट: पूर्वोत्तर के विकास से ही भारत का विकास संभव-पीएम मोदी
-सरकार 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ रही है। इस योजना के तहत करीब 45 से 50 करोड़ लोगों को चिन्हित अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में कराना संभव होगा। इसके जरिए परिवारों को बीमारी के इलाज के लिए चिंतित नहीं होना होगा। इस सरकार ने प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत देश के गरीबों को इलाज कराने की सुविधा दी है। - असम में ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग में आने वाले समय में काफी सुधार होगा। असम को उत्तर पूर्व के कारोबारी स्थान बनाने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम दिखने लगा है। असम उत्तर पूर्व का सबसे बड़ा कारोबारी हब बन सकता है। -पीएम मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में सभी का धन्यवाद किया, कहा उतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति दिखाती है कि लोग असम में निवेश करने के लिए कितने उत्साहित है। साथ ही भूटान के पीएम का भी धन्यवाद दिया।
-मोदी ने कहा है कि भूटान के लिए भारत और भारत के लिए भूटान जो दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है। भूटान का सबसे निकटस्थ सहयोगी अब भारत है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद है। भूटान के लिए भारत सबसे पुराना बड़ा भाई है और भारत के लिए भूटान सबसे पुराना छोटा भाई है।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement