Give priority to the solution of public grievances: Bhadana Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनसमस्याओं के समाधान को दें प्राथमिकता : भड़ाना

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 7:19 PM (IST)
जनसमस्याओं के समाधान को दें प्राथमिकता : भड़ाना
बैठक में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने अजमेर शहर में सामुदायिक भवनों की एनएसी शीघ्र जारी करने के लिए नगर निगम के आयुक्त को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनांतर्गत लाभान्वितों की सूची भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि 12 जनवरी को वितरण की कार्रवाई की जा सके। बैठक में किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी एवं नसीराबाद के विधायक रामनाराण गुर्जर ने भी अपने अपने क्षेत्र में पेयजल, बिजली एवं अन्य समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए शीध्र समाधान करने की बात कही। बैठक में जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने बताया कि वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर गत तीन साल में हुए विकास कार्यों की जानकारी पेंट करवाई जा रही है। वहीं विकास कार्यों के सुझाव के लिए विकास पेटिका भी रखवाई जा रही हैं। ये कार्य 12 जनवरी तक सभी पंचायतों में पूर्ण करवा दिए जाएंगे। बैठक में गौरव पथ, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज, अमृत एवं हृदय योजना, विद्युत सुधार कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा योजना, रसद व्यवस्था, श्रमिक कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement