Advertisement
जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराएं- संजना जाटव

उन्होंने जन औषधि केंद्रों को अधिकाधिक स्थानों पर खोलने की आवश्यकता भी जताई। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से गुणवत्तायुक्त पोषाहार का वितरण, टीकाकरण की जानकारी दे तथा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना में बालिकाओं को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहे समय पर सत्यापन एवं पेशन भुगतान की व्यवस्था की जाये।
सांसद ने जिले में जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना गांवों के लिए बेहत्तर है सही क्रियान्यवन किया जाये। गांवों में पाइप लाइन डालने खोदी गई सड़कों की समय पर मरम्मत पूरी की जाकर पूर्ण हो चुकी योजनाओं से पेयजल सप्लाई शुरू की जाये। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा की, कि वे जनप्रतिनिधियों के फोन का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण जवाब दें।
सांसद ने जिले में किसानों को उर्वरकों की पादर्शिता से उपलब्धता के लिए जिला कलक्टर द्वारा सोशल मीडिया पर स्टॉक की सूचना सार्वजनिक करने के सराहना करते हुए कहा कि किसानों को समय पर सही दरों पर खाद उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने ऊर्जा विभाग को प्रधानमंत्री कुसम योजना का प्रचार करने, ढीले तारों को दुरुस्त करने, विद्युत सप्लाई तन्त्र का दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़कों के कार्य को गुणवत्ता से कराने, नदबई आरओबी के कार्य को गति देने के निर्देश दियें।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके समाधान में संवेदनशीलता व जवाबदेही दिखाएँ। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाएँ प्राथमिकता में रखकर अधिकारी समर्पित भाव से कार्य करें, जनहित के कार्य को पूरा कराने एवं सक्षम स्तर तक जिले की बात रखने वे हमेशा तत्पर हैं। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उर्वरकों की उपलब्धता, फसल खराबा की गिरदावरी की वर्तमान स्थिति तथा सेवा शिविरों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
जिला परिषद सीईओ मृदुलसिंह ने ग्रामीण विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर राहुल सैनी, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण, दिशा बैठक के मनोनित सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


