Give benefits to official schemes soon- collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधिकारी योजनाओं का लाभ जल्द दें-कलेक्टर

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अगस्त 2017 6:42 PM (IST)
अधिकारी योजनाओं का लाभ जल्द दें-कलेक्टर
कोटा। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को समय पर लाभान्वित करें। उन्होंने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति एवं फ्लेगशिप योजनाओं व सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज जनसमस्याओं की विस्तृत रूप से समीक्षा कर समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर बुधवार को टैगोर सभागार में विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में अधिकारी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। आपसी संवाद बनाये रखते हुए भूमि आवंटन, बजट की उपलब्धता अथवा निर्माण कार्य से संबंधित मामलों का समयबद्ध क्रियान्वयन करें। उन्होंने विकास कार्यों की घोषणाओं में निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराते हुए संबंधित विभाग को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देष दिये। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बताये गये सुझावों के साथ समयबद्ध कार्य करते हुए क्रियान्वित करने के निर्देष दिये जिससे कि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिले। उन्होंने पेयजल, विद्युत वितरण एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पेयजल के नियमित नमूने लेकर सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्धता सुनिष्चित की जाये। शहरी क्षेत्र में पानी के बिलों में ई-मित्र के माध्यम से जमा कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को आ रही समस्या का निराकरण कर नवीन बिलों में राषि का समायोजन करने के निर्देश दिये। सरकारी संस्थानों में बकाया बिजली के बिलों को भी समय पर जमा कराने हेतु मुख्यालय से राषि प्राप्त करने हेतु पत्र लिखने के निर्देश दिये। मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु उन्होंने जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ दवाईयों की उपलब्धता सुनिष्चित करने, लार्वानाशक दवा का छिडकाव करने के निर्देश दिये। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर सभी अधिकारी एसएसओ आईडी बनाकर प्रतिदिन जांच करें एवं परिवादी को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने सरकार की फ्लेगषिप योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर इनकी नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी पात्र लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाकर प्रदेष स्तर पर प्रथम पायदान पर रहने के लिए अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें। समाचार पत्रों में छपी जनसमस्याओं की चर्चा करते हुए उन्होंने विभागवार सभी प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा समस्या निराकरण के साथ ही पत्र भिजवाकर सूचित भी करें। उन्होंने चन्द्रेसल मठ के जीर्णोद्धार हेतु पुरातत्व विभाग द्वारा 50 लाख रूपये में से कराये जा रहे कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें गुणवत्ता का विषेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में बजट की कमी नहीं रहेगी। रिसीवर के पास भी बजट उपलब्ध है। उन्होंने म्यूजियम के जीर्णोद्धार कार्य की भी जानकारी ली तथा आम नागरिकों के लिए डीजी फेस्ट में प्रदर्षित किये गये डिजीटल म्यूजियम को रखवाने के लिए आवष्यक तैयारियां करवाने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि शहर में पर्यटन एवं जनसुविधाओं के विकास के लिए स्मार्ट सिटी के तहत भी कार्य किये जा सकेंगे तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भी ऐसे कार्यों में सहयोग के लिए तैयार रहेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर,प्रशासन सुनिता डागा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जुगल किषोर मीणा, उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक एस.डी.मीणा, ट्रेनी आईएएस जसमीत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement