बीकानेर । कादम्बिनी क्लब द्वारा एक निजी होटल में गीता जयंती और ईदे मिलादुनबी पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गीता जयंती के सम्बन्ध में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुवे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.जगदीश दान बारहठ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान संसार के सभी प्राणियों के कल्याण के लिए दिया।
उन्होंने कहा कि गीता के ज्ञान योग, कर्म योग और भक्ति योग में मनुष्य के कल्याण के लिए जो कुछ मानव जाति को करना चाहिए वह सब निहित हैं। क्लब के संयोजक डॉ. अजय जोशी ने कहा कि गीता में आधुनिक प्रबंध का सारा ज्ञान निहित है व्यक्ति को निराशा से दूर करके कर्म की तरफ मोडऩे के लिए अभिप्रेरित करने का गीता से बढक़र कोई उदहारण नहीं है। क्लब के सह संयोजक डॉ. नरसिंह बिन्नानी ने इस अवसर पर कहा कि गीता में समर्पण का जो भाव व्यक्त किया गया हैं वह अन्य लोगो को साथ में लेकर चलने और उनसे कार्य करवाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। कवि और कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि व्यक्ति को गीत के सार्वभोमिक सिद्धांत कर्म करते जाओ ,फल की इच्छा मत करो पर चलना चाहिए इससे उसके सारे काम स्वत: ही बन जायेंगे। कवि और विचारक नरसिंह भाटी ने कहा कि व्यक्ति को सर्वधर्म समभाव को मानते हुए रहना चाहिए। क्लब के समन्वयक और साहित्यकार डॉ. संजू श्रीमाली ने कहा कि भक्ति का मार्ग सबसे श्रेस्ठ है भक्ति में ही शक्ति हैं जो व्यक्ति को सफल बनाती हैं। ईदेमिलादुनाबी के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुवे रचानाकार डॉ.जिया उल हसन कादरी ने कहा कि हजऱत मोहमद साहब मानवता के पर्याय हैं, उन्होंने सम्पूर्ण मानव सभ्यता के लिए कार्य किया उन्होंने कभी नस्लीय भेद को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने महिलाओं को बहुत व्यापक अधिकार दिए और सम्मान के साथ जीने का मौका दिया.युवा शायर असद अली असद ने कहा कि मोहमद साहब का सम्पूर्ण जीवन प्रकाशपुंज हैं जिससे हम अपने जीवन का अँधेरा दूर कर सकते हैं उनकी शिक्षाएं हर दौर में प्रासंगिक रही है।
डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम