Gita actions should also be adopted by politicians: Khattar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गीता के कर्म राजनेता भी अपनी कर्म पद्धति में अपनाएं- सीएम

khaskhabar.com: बुधवार, 19 दिसम्बर 2018 3:55 PM (IST)
गीता के कर्म राजनेता भी अपनी कर्म पद्धति में अपनाएं- सीएम
इस वर्ष न केवल हरियाणा बल्कि देश व दुनिया से लाखों की संख्या में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र पंहुचकर गीता के सार का संदेश लिया है। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव के दौरान गीता मनीषियों, आचार्यों, धर्मगुरूओं ने आधुनिक युग में मनुष्य के एकांकी जीवन से उभारना व उसे मन मष्तिक से तनावमुक्त करने व शांति, सुख व आनन्द के रास्ते पर जीने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गीता के हर श्लोक में दार्शनिक ज्ञान का भाव हमें मिलता है और सामूहिक प्रयासों से हम मानव को तनावमुक्त जीने का रास्ता दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र से हर व्यक्ति संस्कार लेकर जाएगा और जो मनुष्य निर्माण में कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य को कर्म के सिद्धांत पर चलते हुए अपना कार्य करना चाहिए, फल की चिंता नही करनी चाहिए, यही गीता का सार है। कर्मण्यवाधिकारस्ते माँ फले सु कदाचन ने हमें यही संदेश देता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अच्छा जीवन जीने का संकल्प यहां से लेना चाहिए। गीता मनीषी ज्ञानानन्द जी महाराज ने भी समारोह को सम्बोधित किया और गीता ज्ञान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement