Girlfriend attacked her boyfriend with acid in Agra, lover died -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आगरा में प्रेमिका ने किया प्रेमी पर एसिड से हमला, प्रेमी की हुई मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 09:57 AM (IST)
आगरा में प्रेमिका ने किया प्रेमी पर एसिड से हमला, प्रेमी की हुई मौत
आगरा । आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर तब एसिड अटैक किया, जब उसे पता चला कि वह किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। घटना आगरा के हरि पर्वत थाना अंतर्गत खंदारी इलाके में गुरुवार शाम को हुई। बुरी तरह से झुलसे 28 वर्षीय देवेंद्र राजपूत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, एक प्राइवेट लैब में काम करने के दौरान दोनों को आपस में प्यार हुआ था, जिसके बाद ये एक किराए के घर में साथ रहने लगे थे।
लड़के के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जिसके चलते उसकी गर्लफ्रेंड काफी नाराज हो गई थी। लड़का गुरुवार को काम पर गया हुआ था, तभी लड़की ने सिलिंग फैन ठीक करने के बहाने से उसे घर पर बुलाया।
सिलिंग फैन की मरम्मत करने के दौरान लड़की ने लड़के पर तेजाब से हमला कर दिया।
लड़की की पहचान सोनम के रूप में की गई है। एसिड फेंकने के दौरान सोनम को भी कई जगह चोटें आई हैं। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कासगंज से आगरा आए देवेंद्र के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर किए गए एसिड हमले के पीछे सोनम ही है।
आगरा के पुलिस अधीक्षक बी. आर. प्रमोद ने कहा कि मृतक के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने आगे कहा, "एसिड हमले के पीछे लड़की ही है इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement