khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 2:24 PM (IST)
भरतपुर। जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव खेंचतान में एक नाबालिग मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारों के मुताबिक गांव के ही चार लड़कों ने मासूम से गैंगरेप किया और बाद में उसे जहर दे दिया। मासूम की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। लेकिन, मासूम ने दम तोडऩे से पहले पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को दे दी। आरोपित मासूम के पड़ोसी ही हैं। मासूम ने शर्म और डर के कारण ये बात किसी को नहीं बताई। जुरहरा थाना पुलिस ने मासूम का शव जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। दूसरी तरफ मासूम के परिजनों ने समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया था।