girl from bihar commits suicide in coaching hub kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर सुसाइड:कोटा में बिहार की बेटी ने दी जान

khaskhabar.com:
फिर सुसाइड:कोटा में बिहार की बेटी ने दी जान
जयपुर। कोचिंग हब कोटा में रविवार को राजीव गांधी नगर के एक हॉस्टल में रह रही कोचिंग स्टूडेंट वैष्णवी ने चाकू से हाथ और गले की नसें काट खुदकुशी कर ली है। वैष्णवी बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली थी। कुछ दिनों पहले ही वह कोटा आई थी। वह यहां रेजोनेंस कोचिंग संस्थान में कोचिंग कर रही थी। राजीव गाधी नगर स्थित गुरू वात्सल्य हॉस्टल से रविवार सुबह वैष्णवी को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। उसके हाथ और गले की नसें चाकू से काटी हुई थीं। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवाहर नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement